Home » Dhanbad News : धनबाद में तीन फरवरी से मैट्रिक-इंटर की परीक्षा शुरू, कदाचार रोकने को सख्त इंतजाम

Dhanbad News : धनबाद में तीन फरवरी से मैट्रिक-इंटर की परीक्षा शुरू, कदाचार रोकने को सख्त इंतजाम

Dhanbad News : परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

by Mujtaba Haider Rizvi
Strict security arrangements at exam centers in Dhanbad for matric and inter exams
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : जिले में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं तीन फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। तैयारियों की समीक्षा को लेकर मंगलवार को न्यू टाउन हॉल सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीडीसी सन्नी राज ने कहा कि परीक्षा संचालन को लेकर सभी विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी और परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। प्रवेश से पहले छात्रों की जांच की जाएगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी, जबकि मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि निकाय चुनाव और बोर्ड परीक्षा एक साथ होने के कारण विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि परीक्षा प्रभावित न हो।

जिले में इस वर्ष 29,500 मैट्रिक और 25,000 इंटर के परीक्षार्थी शामिल होंगे। मैट्रिक के लिए 96 और इंटर के लिए 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी छात्र निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में परीक्षा दे सकें।

Read Also: Dhanbad Republic Day : धनबाद में गणतंत्र दिवस समारोह में राइफल क्लब का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, युवाओं को दी गई शूटिंग करियर की जानकारी

Related Articles