Home » Jharkhand Weather Today : झारखंड में मौसम ने लिया यू- टर्न, जानें मौसम विभाग का क्या कहना है

Jharkhand Weather Today : झारखंड में मौसम ने लिया यू- टर्न, जानें मौसम विभाग का क्या कहना है

by Rakesh Pandey
Jharkhand Weather Today
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम ने एक बार फिर यू- टर्न लिया हैृ । हिमालयी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी का सीधा असर राज्य के तापमान पर देखने को मिल रहा है। अगर बात की जाए पिछले 24 घंटों की, तो इस दौरान ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से झारखंड के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान गिरकर 7.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान में भी 4 से 5 डिग्री की कमी आई है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा।

इसके साथ ही राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में तापमान में उतार-चढ़ाव साफ तौर पर महसूस किया गया। चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कुछ दिन पहले 32 डिग्री के आसपास बना हुआ था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालय में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव आया है, जिसका असर अगले कुछ दिनों तक झारखंड में देखा जा सकता है।

इन जिलों में बढ़ेगी गर्मी

आज झारखंड के दक्षिणी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहने की संभावना है। जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिन चढ़ने के साथ यहां तेज धूप निकलने की संभावना है, जिससे दोपहर के समय गर्मी का अहसास होगा। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है, जिससे दिन और रात के तापमान में स्पष्ट अंतर देखने को मिलेगा।

इन जिलों में रहेगी हल्की ठंड

राजधानी रांची के साथ-साथ पलामू, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, लातेहार और लोहरदगा जिलों में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना रहेगा। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शाम ढलते ही ठंड का अहसास बढ़ सकता है, जबकि देर रात और सुबह के समय कनकनी जैसी स्थिति बन सकती है।

संथाल परगना में कैसा रहेगा मौसम

संथाल परगना क्षेत्र के जिलों देवघर, धनबाद, गोड्डा, गिरिडीह, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में मौसम संतुलित रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। इन इलाकों में शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा सकती है, हालांकि कड़ाके की ठंड जैसी स्थिति नहीं बनेगी।

Read Also- Jharkhand Weather Update : झारखंड में फिर से बढ़ी ठंड, आज इन जिलों में रहेगा कनकनी का असर

Related Articles