Home » Lohardaga News : लोहरदगा में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

Lohardaga News : लोहरदगा में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

Jharkhasnd Hindi News : घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार, पुलिस तलाश में जुटी

by Mujtaba Haider Rizvi
Lohardaga News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : लोहरदगा जिले के किस्को रिचूघटा मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताते हैं कि यह घटना जोबांग थाना क्षेत्र के खरचा बिरहोर कॉलोनी के पास घटी। घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर धर्म कांटा के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

मुर्मू से खरचा की तरफ जा रहा था बाइक सवार युवक

मिली जानकारी के अनुसार जोबांग थाना क्षेत्र के मुर्मू गांव निवासी सीताराम प्रसाद का बेटा अनुज प्रसाद टीवीएस बाइक से मुर्मू से खरचा की तरफ जा रहा था। तभी खरचा धर्म कांटा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी।

पुलिस ने ट्रक को कर लिया ज़ब्त

हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को फौरन लोहरदगा के सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Read Also- Jamshedpur Crime: कदमा में टोल ब्रिज पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment