Home » Jamshedpur Nagar Nikay Election : मानगो में मेयर के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में, नामांकन पत्रों की जांच कल

Jamshedpur Nagar Nikay Election : मानगो में मेयर के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में, नामांकन पत्रों की जांच कल

Jamshedpur Nagar Nikay Election : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 10 व चाकुलिया में अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Nagar Nikay Election Mango mayor candidates nomination
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो में मेयर पद के लिए कुल 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बुधवार को नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। पांच उम्मीदवार पहले नामांकन दाखिल कर चुके थे। इस तरह, अब मानगो में मेयर पद के लिए कुल 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

जुगसलाई में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बुधवार को आखिरी दिन जुगसलाई में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

चाकुलिया नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद के लिए आज चार उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है।

अब गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच का दिन है। इस दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। अगर किसी के नामांकन में कोई खामी निकलती है, तो उसका पर्चा रद्द कर दिया जाएगा। फिर वह उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ सकेगा। शुक्रवार को नाम वापसी का दिन है। शुक्रवार को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन वैध उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने प्रचार में जुट जाएंगे।

मानगो में मेयर पद के लिए यह उम्मीदवार मैदान में

मानगो में मेयर पद के लिए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता और बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव की पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव के अलावा जेबा कादरी, शबाना बानो, शाइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान, वनिता सहाय, राय मुनि सुंडी, काकोली महतो, इंदिरा सुंडी, भाजपा नेता नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह, लकी सिंह, पार्वती देवी, प्रतिभा रानी, सुशील सिंह, अनीता देवी और सोना मुनी सोरेन मेयर पद की उम्मीदवार हैं।

यह हैं जुगसलाई में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

जुगसलाई में अध्यक्ष पद के लिए आरती चौधरी, जसप्रीत कौर, नौशीन खान, इंदू देवी, नीलोफर हुसैन, नूतन सिंह, डाली मलिक, मुसर्रत खातून, बलबीर कौर, रिंकू सिंह आदि चुनाव मैदान में हैं।

चाकुलिया से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार

चाकुलिया से संध्या रानी सरदार, चंदन मुर्मू, सोमवारी सोरेन और शिलावती टुडू अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।

Read Also: Jamshedpur Mass Marriage : बागबेड़ा में सुंदरकांड पाठ के साथ 18 फरवरी को सामूहिक विवाह महोत्सव

Related Articles