Home » RANCHI CRIME NEWS: महिला को मारी गई थी गोली, हादसे का रूप देने का प्रयास, 2 लाख रुपए दिए गए थे शूटर को

RANCHI CRIME NEWS: महिला को मारी गई थी गोली, हादसे का रूप देने का प्रयास, 2 लाख रुपए दिए गए थे शूटर को

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए एक लोडेड देशी कट्टा, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन किया बरामद

by Vivek Sharma
तमाड़ हत्याकांड का खुलासा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: तमाड़ थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के चक्कर में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इसका खुलासा रांची पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए एक लोडेड देशी कट्टा, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुस्कर ने बताया कि जादू-टोना और डायन-बिसाही के आरोप में एक महिला की साजिश के तहत गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की पहचान एतवारी कुमारी के रूप में हुई थी।

हादसे का रूप देने की कोशिश

घटना के बाद आरोपियों ने मामले को हादसे का रूप देने के लिए महिला के शव को घर के चूल्हे में जलाने का प्रयास किया था। शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर में दो गोलियां लगने की पुष्टि हुई, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के देवर समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सोनाराम लोहरा, सोमा लोहरा, लखीचरण मुंडा, कालीचरण लोहरा, अमित लोहरा और विष्णु महतो शामिल हैं। पुलिस के अनुसार हत्या के लिए लगभग दो लाख रुपये में शूटर को सुपारी दी गई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सोनाराम लोहरा के एक बेटे और एक बेटी की मौत के बाद मृतका एतवारी कुमारी पर डायन-बिसाही का आरोप लगाया गया था। इसी अंधविश्वास के चलते घटना को अंजाम दिया गया।

READ ALSO: RANCHI NAGAR NIGAM: टैक्स कलेक्शन बढ़ाने को लेकर उप प्रशासक ने की बैठक, एजेंसी को दिया टास्क

Related Articles

Leave a Comment