RANCHI: लोक भवन रांची उद्यान अब लोगों के लिए 15 फरवरी 2026 तक खुला रहेगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इसे लेकर निर्देश जारी किया है। बता दें कि लोगों के उत्साह को देखते हुए राज्यपाल ने पूर्व निर्धारित अवधि 2 फरवरी से 8 फरवरी-2026 को आगामी एक सप्ताह के लिए विस्तारित करने का निदेश दिया है। ऐसे में उद्यान अब लोगों के घूमने के लिए खुला रहेगा।

उद्यान भ्रमण का समय पहले की तरह प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। लोक भवन उद्यान का भ्रमण करने के इच्छुक लोग लोक भवन के गेट संख्या 2 से सुरक्षा जांच के बाद दोपहर 1 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं। रविवार को 266816 लोगों ने लोक भवन उद्यान का भ्रमण किया। अभी तक कुल 492470 लोगों ने लोक भवन उद्यान का भ्रमण किया है।
READ ALSO: Ghatshila Fire: भऊभंडार में देर रात आग लगने से एक दुकान जलकर राख

