RANCHI: डोरंडा थाना क्षेत्र से एक 12 वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता बच्ची का नाम नेहा टोप्पो बताया गया है, जो 4 फरवरी 2026 को डोरंडा थाना क्षेत्र के गिरजाटोली डिबडीह से अचानक गायब हो गई। इस घटना के बाद परिजन चिंतित है। इसे लेकर डोरंडा थाना पुलिस ने एक पोस्टर जारी किया है। जिसमें पता बताने वाले को 21 हजार इनाम देने की घोषणा की गई है। नेहा टोप्पो के पिता का नाम सीताराम टोप्पो है। वहीं स्थायी पता ग्राम जटहरी डीह, पोस्ट मरयादक (महागामा) थाना हनवारा, जिला गोड्डा है। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ रांची जिले के डोरंडा थाना क्षेत्र में रह रही थी।

पुलिस द्वारा पोस्टर के अनुसार, लापता बच्ची ने लाल रंग का फ्रॉक पहन रखा था। उसके बाल छोटे और काले हैं, आंखें काली हैं, रंग सांवला है। उसकी ऊंचाई लगभग 3 से 3.5 फीट है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डोरंडा थाना पुलिस ने बच्ची की तलाश तेज कर दी है। बता दें कि रांची पुलिस ने पिछले दिनों राज्य में बड़े मानव तस्करी गिरोह का खुलासा किया था। जिसमें एक दर्जन से अधिक मानव तस्कर गिरफ्तार किए गए थे। वहीं उनके चंगुल से दर्जनों बच्चों को रेस्क्यू भी किया गया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं ये बच्ची भी मानव तस्करों के चंगुल में तो नहीं फंस गई है। इस मामले ने तूल तब पकड़ा था जब धुर्वा से अंश और अंशिका भाई बहन लापता हो गए थे।
READ ALSO: RANCHI NEWS : ईडी अधिकारियों के खिलाफ जांच पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, अगली सुनवाई 17 फरवरी को

