RANCHI: झारखंड राज्य उद्यान प्रोमोशन सोसाइटी की गवर्निंग बॉडी की बैठक गुरुवार को नेपाल हाउस स्थित मंत्रालय में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से अनुबंध पर मैन पावर को बहाल करने पर चर्चा की गई। यह निर्णय लिया गया कि मैन पावर का चयन राज्य और जिला स्तर पर किया जाएगा। सोसाइटी ने इस प्रक्रिया के लिए एक प्रारूप तैयार किया है, जो उद्यान क्षेत्र के विकास और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में तेजी लाने के लिए सहायक होगा। कृषि मंत्री ने इस विषय पर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जिससे कि सोसाइटी के कार्यों को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

खेती को बढ़ावा देना है उद्देश्य
सोसाइटी का उद्देश्य फल, सब्जी, फूल और औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देना, किसानों की आय में वृद्धि करना और सरकारी योजनाओं को लागू करना है। इसके अलावा, पौधारोपण पर सब्सिडी, आधुनिक खेती, प्रशिक्षण, मार्केटिंग और वैल्यू एडिशन में भी सोसाइटी का महत्वपूर्ण योगदान है।मैन पावर बढ़ने से इन योजनाओं में गति आएगी और सोसाइटी का उद्देश्य जल्द पूरा होगा। बैठक में विभाग के सचिव अबू बक्कर सिद्दीकी, उद्यान निदेशक माधवी मिश्रा, कृषि निदेशक भोर सिंह यादव, पशुपालन निदेशक आदित्य कुमार आनंद, सहयोग समिति निबंधक शशि रंजन सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
READ ALSO: Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम में पेड़ से गिर कर एक युवक की मौत, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

