Home » Jamshedpur Sports News: टाटा स्टील की टीम ने जीती अस्मिता खेलो इंडिया गर्ल्स बास्केटबॉल लीग 2025-26

Jamshedpur Sports News: टाटा स्टील की टीम ने जीती अस्मिता खेलो इंडिया गर्ल्स बास्केटबॉल लीग 2025-26

टूर्नामेंट में आठ टीमों ने लिया हिस्सा, तीसरे स्थान पर रही बाल्डविन की टीम

by Mujtaba Haider Rizvi
SAI JSR
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा में केरला पब्लिक स्कूल परिसर में अस्मिता खेलो इंडिया गर्ल्स बास्केटबॉल लीग 2025-26 का आयोजन किया गया। इस रोमांचक टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया और अपने खेल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टाटा स्टील ने यह टूर्नामेंट जीता है। मैडनेस टीम दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केरला पब्लिक स्कूल जमशेदपुर के निदेशक शरत चन्द्र रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में डॉ. के ओजा तथा समाजसेवी व मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टूर्नामेंट का आयोजन झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय कोच जेपी सिंह की देखरेख में हुआ। उनके अनुभव, नेतृत्व और सहयोग से आयोजन को सफलता मिल सकी। इस मौके पर झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के कई प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें अध्यक्ष हरभजन सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, कार्यकारी सदस्य एमडी जलाल शेख, निजाम अली और आरिफ आफताब शामिल थे। उनकी उपस्थिति ने खिलाड़ियों को विशेष प्रेरणा दी।

कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बाद टाटा स्टील टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। मैडनेस टीम उपविजेता रही, जबकि बाल्डविन टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर सराहनीय खेल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का समापन बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस आयोजन से झारखंड में गर्ल्स बास्केटबॉल की बढ़ती लोकप्रियता की झलक देखने को मिली। आयोजन को कामयाब बनाने में अज़हर खान, शबानुल हक, विजय कुमार, अमित, विशाल, राहुल, अरहान और सुशांत सहित सभी सहयोगियों ने अहम भूमिका निभाई।

READ ALSO: Jamshedpur News : परसुडीह में ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी मिली लाश, पिता ने जताई अनहोनी की आशंका

Related Articles

Leave a Comment