Home » JEE Main Result : 99.96 पर्सेंटाइल के साथ मुकुल महतो बने कोल्हान टॉपर

JEE Main Result : 99.96 पर्सेंटाइल के साथ मुकुल महतो बने कोल्हान टॉपर

JEE Main Result : सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उनका अगला लक्ष्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड में बेहतर प्रदर्शन करना है।

by Birendra Ojha
JEE Main exam admit card and identity verification through QR code scanning
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने देश की प्रमुख इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) 2026 सेशन-1 का परिणाम जारी कर दिया है। जमशेदपुर के करीब 8 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें 1200 से अधिक छात्रों ने सफलता हासिल की है। इस परीक्षा में 99.96 पर्सेंटाइल के साथ मुकुल महतो कोल्हान टॉपर बने। वहीं 99.79 पर्सेंटाइल के साथ अभिनव आदित्य दूसरे और 99.72 पर्सेंटाइल के साथ अयान सिंह शहर में तीसरे स्थान पर रहे, जबकि सोहम ने 99.67 पर्सेंटाइल प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया।

सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उनका अगला लक्ष्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड में बेहतर प्रदर्शन करना है। विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष जेईई मेन्स में सफल छात्रों का प्रतिशत पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहा है।

ये हैं जेईई मेन के टॉपर छात्र

क्रमांकछात्र का नामपर्सेंटाइल
1मुकुल महतो99.96
2अभिनव आदित्य99.79
3अयान सिंह99.72
4सोहम99.67
5करण यादव99.53
6अनिकेत दास99.49
आर्यन भारद्वाज99.49
7यमन98.79
8विनीत कुमार98.27
9प्रिया कुमारी98.27
10अक्षय कुमार सिंह96.15

Read Also: Jamshedpur News : एक्सएलआरआई के फिन4ऑल में सिखाया गया बचत और साइबर धोखाधड़ी से बचाव का पाठ

Related Articles