Home » Chaibasa News : गुवासाई सरना स्थल में विशेष ग्राम सभा आयोजित, ग्रामीण समस्याओं के समाधान को लेकर लिए गए कई अहम फैसले

Chaibasa News : गुवासाई सरना स्थल में विशेष ग्राम सभा आयोजित, ग्रामीण समस्याओं के समाधान को लेकर लिए गए कई अहम फैसले

बैठक में गांव से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा स्थित गुवासाई के सरना स्थल में मानकी सुरेश चाम्पिया की अध्यक्षता में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में गांव से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

सीमांकन और साइन बोर्ड : गांव की सीमा को स्पष्ट करने के लिए सीमावर्ती इलाकों में साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इस दौरान सभी ग्रामीणों को अपने जमीन से जुड़े कागजात, खतियान या मालगुजारी रसीद के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

चोरी की घटनाओं पर रोक : बच्चों द्वारा कबाड़ बेचने के लिए चोरी की घटनाओं में शामिल होने पर गहरी चिंता जताई गई। इस पर रोक लगाने के लिए आसपास के ग्रामीणों के साथ मिलकर साइकिल से कबाड़ खरीदने वालों और कबाड़ दुकानों के खिलाफ थाने में संयुक्त आवेदन देने का निर्णय लिया गया।

शिक्षा और सीएसआर मुद्दा : डीएवी स्कूल में सत्र की शुरुआत में सीएसआर के तहत बच्चों को किताबें न मिलने और बीच में पढ़ाई छोड़ देने की समस्या पर चर्चा हुई। इसे लेकर जिला उपायुक्त को लिखित आवेदन सौंपा जाएगा।

रास्ते का चौड़ीकरण : गांव में दिउरी आवास तक जाने वाले रास्ते के संकरा होने की समस्या के समाधान के लिए रास्ते के किनारे की जमीन के मालिकों से बातचीत करने पर जोर दिया गया।

सर्वेक्षण की मांग: गांव के रैयत, भूमि और जनसंख्या से जुड़े रिकॉर्ड को अपडेट करने के लिए पुनरीक्षण सर्वेक्षण कराने की मांग उठाई गई।

अंत में, ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान, शिक्षा प्रणाली में सुधार और गांव के समग्र विकास के लिए सभी ग्रामीणों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया।

Read Also Accident News : चाईबासा में ससुराल से लौट रहे व्यक्ति की बाइक पेड़ से टकराने से मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Related Articles

Leave a Comment