Home » Jamshedpur Accident: जुगसलाई में टाटा 407 मिनी ट्रक ने TATA एस वाहन को मारी टक्कर, कई घंटे जाम रही सड़क

Jamshedpur Accident: जुगसलाई में टाटा 407 मिनी ट्रक ने TATA एस वाहन को मारी टक्कर, कई घंटे जाम रही सड़क

हादसे में दो लोग घायल, पुलिस ने वाहन जप्त कर ड्राइवर को लिया हिरासत में

by Mujtaba Haider Rizvi
jugsalai accident jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के टाटा पिगमेंट गेट के पास मंगलवार की दोपहर एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि टाटा 407 ने टाटा एस वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टाटा एस वाहन बेकाबू होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर जाम लग गया।

टाटा एस चालक परीक्षित दास ने बताया कि वह टाटा स्टील यूआईएसएल में काम करते हैं। गाड़ी लेकर बिष्टुपुर से जुगसलाई की तरफ जा रहे थे। उनका वाहन सामान्य गति से चल रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे टाटा 407 ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया।

Read also The Photon News Special : कांग्रेस पार्टी में बगावत नहीं रोक पा रहे नए जिला अध्यक्ष, फिर एक नेता को निकाला; Mango Nagar Nigam Election

खलासी की गर्दन में आई चोट

बताया जा रहा है कि टाटा एस के खलासी की गर्दन में चोट आई है। उसे फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। टाटा एस के चालक परीक्षित दास को भी हाथ में चोट आई है। दुर्घटना के बाद सूचना मिलने पर जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में किया। पुलिस ने टाटा 407 को जब्त कर लिया है। टाटा 407 को थाने ले जाया गया है।

टाटा 407 के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ

उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि टाटा एस के डिवाइडर पर चढ़ जाने की वजह से सड़क जाम हो गई है। सड़क पर आगे जाने का रास्ता ही नहीं था। इसके चलते लंबा जाम लग गया। बाद में पुलिस ने जाम हटवाया। कहा जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में था और इसी वजह से हादसा हुआ है।

Read also The Photon News Special: मानगो नगर निगम चुनाव में डमी उम्मीदवारी का खेल; Mango Nagar Nigam Election

Related Articles