Home » Jamshedpur Accident : गोविंदपुर में बोरिंग के दौरान ट्राइपॉड गिरने से मजदूर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur Accident : गोविंदपुर में बोरिंग के दौरान ट्राइपॉड गिरने से मजदूर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

दीघा का रहने वाला था मृतक, पुलिस कर रही मामले की जांच

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बोरिंग के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गोविंदपुर के आरएसओ गेट परिसर के अंदर हुई। यहीं बोरिंग का काम चल रहा था।पुलिस ने बताया कि बोरिंग में इस्तेमाल किया जा रहा भारी लोहे का ट्राइपॉड अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा।

अत्यधिक वजन की वजह से ट्राइपॉड की चपेट में आकर मजदूर राम हरिदास (56) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक मूल रूप से दीघा का निवासी था और जीविका के लिए यहां मजदूरी कर रहा था।हादसे में उनके साथ काम कर रहा दूसरा मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद ठेकेदार और अन्य कर्मियों ने घायल मजदूर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment