Home » Jharkhand Government Offices Open : 21 फरवरी शनिवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय

Jharkhand Government Offices Open : 21 फरवरी शनिवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय

by Nikhil Kumar
PROJECT BHAWAN
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi. झारखंड सरकार ने विधानसभा के बजट सत्र को देखते हुए 21 फरवरी (शनिवार) को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय खुले रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर उक्त तिथि को कार्य दिवस घोषित किया गया है।
सामान्यतः सचिवालय एवं उससे संबद्ध कार्यालयों में शनिवार को अवकाश रहता है, लेकिन बजट सत्र की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने और विभागीय समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से यह विशेष निर्णय लिया गया है। बता दें कि झारखंड विधानसभा का षष्ठम गठन का पंचम सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक आहूत है। 21 फरवरी को विधानसभा की विशेष बैठक निर्धारित है।

Read Also- The Photon News Exclusive : वोटकटवा से किला बचाने की कवायद, उतरे भाजपा के स्टार प्रचारक : Mango Municipal Election 2026

Related Articles

Leave a Comment