Home » Chaibasa Crime News : नाबालिग बच्ची से गैंगरेप कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa Crime News : नाबालिग बच्ची से गैंगरेप कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत तांतनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, तांतनगर ओपी थाना क्षेत्र में शनिवार को सहेली के घर में मागे पर्व मनाने आई नाबालिग के साथ मौका देखकर आरोपियों ने पहले उसे अगवा किया, फिर सुनसान जगह ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी नाबालिग को छोड़कर फरार हो गए।

पीड़िता ने किसी तरह घर पहुंच कर अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मंझारी थाना में रविवार को मामला दर्ज कराया। इधर तांतनगर के थाना प्रभारी अरविंद कुशवाहा को जब सूचना मिली कि तीन युवकों द्वारा एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है।

पीड़िता के परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर मंझारी थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, चाईबासा अमित रेनू के निर्देश पर तांतनगर थाना की पुलिस द्वारा तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय संसाधनों के माध्यम से संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया तथा उसकी निशानदेही पर दूसरे और फिर तीसरे आरोपी को भी धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में 23 वर्षीय गोपी बिरुवा, 19 वर्षीय गुरा बिरुवा और 23 वर्षीय कृष्ण बिरुवा शामिल हैं। इस कार्रवाई में तांतनगर ओपी के थाना प्रभारी अरविंद कुशवाहा सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मामले में पूछताछ जारी है।

Read Also- Jharkhand Budget 2026-27 Today : आज विधानसभा में पेश होगा झारखंड का बजट

Related Articles

Leave a Comment