Home » Jamshedpur Crime: बर्मामाइंस में छिनतई की कोशिश, चापड़ के हमले में एक युवक घायल

Jamshedpur Crime: बर्मामाइंस में छिनतई की कोशिश, चापड़ के हमले में एक युवक घायल

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
burmamince loot case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के दास बस्ती के पास कुछ युवकों ने छिनताई की घटना को अंजाम देने की कोशिश की है। इस मामले में चापड़ के हमले में संदीप दास घायल हो गया है। उसके पैर में चापड़ लगा है। परिजनों ने बुधवार को मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संदीप दास ने बताया कि उनका एक दोस्त ड्यूटी से घर लौट रहा था। तभी बस्ती से थोड़ी दूर कुछ युवक खड़े थे। उन्होंने उनके दोस्त को रोका और चेन छिनतई की कोशिश की।

लेकिन युवक भाग कर दास बस्ती पहुंच गया। वहां लोगों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद दास बस्ती के कई लोग बदमाशों के करीब पहुंचे और उनसे पूछा कि चापड़ क्यों निकाला। तभी एक युवक ने चापड़ निकाल कर चला दिया
इससे संदीप दास घायल हो गया। इसके बाद दास बस्ती के सभी युवक वहां से भाग खड़े हुए। संदीप दास को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी का पता लगाया जा रहा है।

Read also East Singhbhum Municipal Election : निकाय चुनाव में कांग्रेस की सियासत फ्लाप, पार्टी के दिग्गजों में छिड़ी सियासी जंग

Related Articles

Leave a Comment