Home » सोनारी के परदेसी पाड़ा में मस्जिद निर्माण कार्य रुका, इलाके के लोगों ने की मीटिंग

सोनारी के परदेसी पाड़ा में मस्जिद निर्माण कार्य रुका, इलाके के लोगों ने की मीटिंग

विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने बताया कि इस बैठक में सोनारी इलाके में धर्मांतरण को लेकर भी चिंता जताई गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
Sonari mosque news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सोनारी के परदेसी पड़ा में टाटा लीज एरिया में मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा था। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन और टाटा लैंड डिपार्टमेंट से की थी। विधायक सरयू राय का आरोप था कि अवैध तरीके से मस्जिद बनाई जा रही है। विधायक सरयू राय ने बताया कि टाटा लैंड डिपार्टमेंट और जिला प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान लिया है। मस्जिद निर्माण का कार्य रोक दिया गया है।

सोमवार को परदेसीपाड़ा के लोगों ने एक मीटिंग की और मस्जिद का निर्माण कार्य रोके जाने पर प्रसन्नता जताई। विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने बताया कि इस बैठक में सोनारी इलाके में धर्मांतरण को लेकर भी चिंता जताई गई। लोगों का कहना है कि सोनारी में एक समुदाय की जनसंख्या अचानक बढ़ रही है।

इस समुदाय की इस इलाके में आबादी बढ़ना सामान्य घटना नहीं है। बैठक में लोगों ने तय किया कि मामले को गंभीरता से देखा जाएगा। तथ्य इकट्ठे किए जाएंगे कि समुदाय के लोग कहां से आए हैं और कौन हैं। बैठक में अरुण तिवारी, विनोद प्रसाद, विजय प्रसाद, बलराम ठाकुर, मोहन राव आदि मौजूद रहे।

Also Read: Jamshedpur News : मालिक से शिकायत कर बार टेंडर की नौकरी छुड़वाने वाले से नाराज था आरोपी, हत्या की साजिश रचने के दौरान जमशेदपुर में हुआ गिरफ्तार

Related Articles