Home » JHARKHAND CABINET MEETING: झारखंड कैबिनेट की बैठक, जानें कितने प्रस्तावों पर लगी मुहर

JHARKHAND CABINET MEETING: झारखंड कैबिनेट की बैठक, जानें कितने प्रस्तावों पर लगी मुहर

by Vivek Sharma
झारखंड सरकार कैबिनेट
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को झारखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें कुल 33 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कई विभागों की योजनाओं, वित्तीय स्वीकृतियों, भर्ती और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से संबंधित कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद स्वीकृति दी गई। इनमें कुछ प्रस्ताव सीधे आम जनता की जरूरतों से जुड़े हैं।

बालूमाथ में डिग्री कॉलेज के लिए 38 करोड़

प्रस्तावों में बालूमाथ में एक डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। जबकि गोड्डा और साहेबगंज में पथ निर्माण के लिए क्रमशः 127 करोड़ और 61 करोड़ की स्वीकृति मिली है। गुमला के बानो पथ के लिए 140 करोड़ दिए गए हैं। इसके अलावा झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बुनियादी ढांचे के सुधार हेतु कई अन्य योजनाओं को भी मंजूरी दी गई है।

खरीफ फसल योजना को मंजूरी

राज्य में कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए सरकार ने खरीफ फसल योजना को मंजूरी दी। वहीं धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अतिरिक्त बोनस देने का निर्णय लिया। जिससे किसानों को 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। यह निर्णय किसानों के लिए राहत की खबर है।

ये प्रस्ताव भी पास

  • रिम्स (RIMS) में सरकारी सह प्राध्यापकों (Associate Professors) को प्राध्यापक पद पर पदोन्नति
  • गोड्डा सदर अस्पताल के एक चिकित्सा पदाधिकारी को निलंबन
  • पलामू में डाल्टेनगंज-चैनपुर मार्ग पर कोयल नदी पर हाई लेवल पुल का होगा निर्माण
  • वर्ष 2026 का झारखंड सरकार का आधिकारिक अवकाश कैलेंडर मंजूर
  • झारखंड राज्य बांध सुरक्षा समिति का गठन (बांध सुरक्षा अधिनियम के तहत)
  • गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र के लिए MoU को मंजूरी
  • महालेखाकार (AG) की रिपोर्ट को कैबिनेट से अनुमोदन

READ ALSO: RANCHI CRIME NEWS : रांची में ठगी के दो मामले आए सामने, तरीके जानकर चौंक जाएंगे आप

Related Articles