Home » RANCHI MUNICIPAL CORPORATION: डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम की बैठक, नियम तोड़ने वालों पर लगाया फाइन

RANCHI MUNICIPAL CORPORATION: डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम की बैठक, नियम तोड़ने वालों पर लगाया फाइन

करमटोली, मोरहाबादी, रातु रोड और कांके क्षेत्र में अवैध ठेला-खोमचा हटाए गए

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची नगर निगम की DRMT बैठक में अतिक्रमण हटाने, जुर्माना और सड़कों को सुव्यवस्थित बनाने के सख्त निर्देश दिए गए।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची नगर निगम की डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम (DRMT) की तीसरी समीक्षा बैठक प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें निगम क्षेत्र की 10 प्रमुख सड़कों को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। प्रशासक ने स्पष्ट किया कि अब बदलाव योजनाओं से निकलकर सड़कों पर दिखने लगा है।

नियम उल्लंघन पर 50 हजार फाइन

अलबर्ट एक्का चौक से कोकर चौक (वाया लालपुर) तक निरीक्षण में नियम उल्लंघन पर करीब 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। लालपुर स्थित उदय मिष्ठान भंडार को गंदगी पर चेतावनी दी गई। वहीं कचहरी चौक से बूटी मोड़ मार्ग पर 17 स्थानों पर क्षतिग्रस्त डिवाइडर ग्रिल की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया। करमटोली, मोरहाबादी, रातु रोड और कांके क्षेत्र में अवैध ठेला-खोमचा हटाए गए तथा अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई की गई। सर्जना चौक से लोवाडीह मार्ग पर खुले नालों की बैरिकेडिंग, डिवाइडर सफाई व पौधारोपण कराया गया।

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य

वहीं अल्बर्ट एक्का चौक से मिशन चौक तक यातायात बाधित करने वाले वेंडर्स को हटाया गया। साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य करते हुए लाइसेंस डिसप्ले का निर्देश दिया गया। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण मानकों को प्राथमिकता देने, अवैध पोस्टर-होर्डिंग्स पर सीसीटीवी से निगरानी, सिंगल यूज प्लास्टिक और कोटपा के तहत विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

गिफ्ट डीड भूमि पर अतिक्रमण पर कार्रवाई

गिफ्ट डीड भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध भी अभियान चलाया गया। लालपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई प्रतिष्ठानों से अतिक्रमण हटाकर जुर्माना लगाया गया, जिनमें दृष्टि आईएएस 72,000, इंडसइंड बैंक 10,000 और होटल लैंडमार्क 5,000 फाइन लगाया गया हैं। निगम ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

READ ALSO: Chaibasa Civil Court : चाईबासा और चक्रधरपुर में लोक अदालत, 810 मामलों का निष्पादन कर 4,76,264 रुपए की असूली

Related Articles

Leave a Comment