Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड की एक शराब दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। सरकारी शराब दुकान से अज्ञात चोरों ने शराब की पेटियां और रुपये पार कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर बोड़ाम थाना की पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को जांच शुरू कर दी है।
थाना तोड़कर अंदर घुसे थे चोर
बताया जा रहा है कि चोर शराब दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और शराब की कई पेटियां और नकदी चोरी कर लीं। इस मामले में पुलिस ने शराब दुकान के सेल्समैन नेपाल महतो के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है की मुख़बिरों का जाल फैला दिया गया है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Read also Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

