RANCHI: रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में हवेली बैंक्वेट हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और प्रशिक्षण टोली के सदस्य शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे।
प्रशिक्षण कार्यकर्ता निर्माण की कुंजी
कार्यक्रम में शिवप्रकाश ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की महत्ता पर बल दिया और बताया कि भाजपा का प्रशिक्षण कार्यकर्ता निर्माण की कुंजी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता विरोधियों के सैकड़ों पर भारी पड़ता है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने भाजपा के विचार आधारित होने की बात कही और बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के भाव से भरे होते हैं, यही कारण है कि आज भारत दुनिया में अपनी ताकत दिखा रहा है।
वोकल फॉर लोकल का आह्वान
डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रधानमंत्री मोदी के पंच प्रण को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत बताई और साथ ही वोकल फॉर लोकल का आह्वान किया। बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यशाला का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने किया और कहा कि मार्च-अप्रेल तक मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरा किया जाएगा।
READ ALSO: THE PHOTON NEWS EXCLUSIVE : दवा दुकान में बिना लाइसेंस नहीं बेच सकेंगे फूड सप्लीमेंट

