Home » RANCHI NEWS : वेतन और पुरानी पेंशन की मांग को लेकर रिम्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, दे डाली चेतावनी

RANCHI NEWS : वेतन और पुरानी पेंशन की मांग को लेकर रिम्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, दे डाली चेतावनी

कर्मचारियों ने परिसर में धरना देते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की

by Vivek Sharma
RANCHI : रिम्स कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर डायरेक्टर कार्यालय का घेराव किया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में कार्यरत कर्मचारियों का आक्रोश सोमवार को देखने को मिला। वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी और अन्य लंबित मांगों को लेकर डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पारामेडिकल कर्मियों और स्थायी कर्मचारियों ने डायरेक्टर कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने परिसर में धरना देते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

कर्मचारियों का कहना था कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है। उनका आरोप है कि कई महीनों से वेतन समय पर नहीं मिल रहा है, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। कर्मचारियों ने कहा कि परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है और उन्हें अपनी मेहनत की कमाई के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

वेतन भुगतान के अलावा कर्मचारियों ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि भविष्य की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करना आवश्यक है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर भी सरकार और प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह तीसरी बार है जब उन्हें अपनी मांगों को लेकर डायरेक्टर कार्यालय का घेराव करना पड़ा है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

READ ALSO: RANCHI NEWS: झारखंड कैडर के IPS अधिकारी चंदन कुमार झा को केंद्र में मिला महत्वपूर्ण दायित्व


Related Articles

Leave a Comment