Home » West Singhbhum Murder: कुमारडुंगी में डायन के शक में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

West Singhbhum Murder: कुमारडुंगी में डायन के शक में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

परिजनों ने बताया कि आरोपी पुडुवा सिंकू अपने बच्चों के बीमार रहने के कारण शुरू गोप पर डायन होने का शक करता था। वह पहले भी महिला पर आरोप लगा चुका था।

by Rajeshwar Pandey
Kumardungi Witchcraft Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडखोरी गांव में डायन के संदेह में 47 वर्षीय महिला शुरू गोप की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घटना रविवार रात की है।

हड़िया पिलाने के बहाने बुलाकर की हत्या

परिजनों के अनुसार घटना के समय महिला के पति देवेंद्र गोप और परिवार के अन्य सदस्य ओडिशा के गेरेया मंजर गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शुरू गोप घर में छोटे बच्चों के साथ अकेली थीं। घर में मौजूद बच्चों ने पुलिस को बताया कि रात में आरोपी पुडुवा सिंकू उर्फ चौके घर आया था। उसने हड़िया पिलाने के बहाने शुरू गोप को अपने साथ बुलाया। कुछ देर बाद बच्चों को महिला की चीखने की आवाज सुनाई दी। डर के कारण बच्चे घर का दरवाजा बंद कर अंदर ही छिप गए।

जंगल में मिला शव

रात करीब 11 बजे जब परिवार के लोग वापस लौटे तो शुरू गोप घर पर नहीं मिलीं। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह मृतका का बेटा दातुन तोड़ने जंगल की ओर गया, जहां उसने अपनी मां का शव पड़ा देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सूचना मिलते ही कुमारडुंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने पुडुवा सिंकू उर्फ चौके को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

बच्चों की बीमारी का लगाता था आरोप

परिजनों ने बताया कि आरोपी पुडुवा सिंकू अपने बच्चों के बीमार रहने के कारण शुरू गोप पर डायन होने का शक करता था। वह पहले भी महिला पर आरोप लगा चुका था। मृतका के सात बच्चे हैं। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में हैं।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि डायन बिसाही जैसे अंधविश्वास के कारण हत्या की गई है,या नहीं। इसकी जांच चल रही हैं।आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ग्रामीणों से अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की है।

Read Also: Chaibasa News : कराईकेला थाना के फरार नक्सलियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार, 15 लाख का इनामी सालुका कायम भी शामिल

Related Articles

Leave a Comment