Home » Pakur Murder : पाकुड़ में आपसी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

Pakur Murder : पाकुड़ में आपसी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

Pakur Murder : मृतक की पत्नी लता सरकार ने बताया कि होली पर्व के कारण उनके पति दिन भर घर पर ही थे। दोपहर में वह घर से बाहर निकले ही थे कि पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
knife attack jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pakur : पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा नंदीपाड़ा निवासी देवराज सरकार उर्फ निमुआ सरकार की बुधवार को दोपहर आपसी विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना करीब तीन बजे की बताई जा रही है। अपराधियों ने वारदात को उसके घर के सामने अंजाम दिया।

मृतक की पत्नी लता सरकार ने बताया कि होली पर्व के कारण उनके पति दिन भर घर पर ही थे। दोपहर में वह घर से बाहर निकले ही थे कि पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने निमुआ पर पांच-छह बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

आनन-फानन में परिजन उन्हें सदर अस्पताल सोनाजोड़ी ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक और आरोपियों के बीच वर्षों से विवाद चल रहा था। पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच झड़प हो चुकी थी और मामले में नगर थाने में केस दर्ज है।

सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, पुअनि दिलीप बास्की सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पिता के सामने पुत्र की हत्या

घटना के समय निमुआ के पिता मेघनाथ सरकार भी घर के बाहर खड़े थे। पिता के सामने ही हमलावरों ने निमुआ पर चाकू से हमला कर दिया। पिता के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी दहाड़ मारकर रो रही है। अस्पताल परिसर में भी मातमी सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Read Also: Gumla News: गुमला में आबादी में घुसा हाथी, युवक घायल, क्षेत्र में दहशत

Related Articles

Leave a Comment