Home » Jharkhand Weather Update : कल से बदलेगा मौसम, 7 से 9 मार्च तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

Jharkhand Weather Update : कल से बदलेगा मौसम, 7 से 9 मार्च तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

by Rakesh Pandey
Jharkhand Weather Today
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 6 मार्च को दोपहर के बाद राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाने लगेंगे, जबकि 7 से 9 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। हालांकि फिलहाल किसी प्रकार की आधिकारिक चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं।

Jharkhand Weather Update : 4 और 5 मार्च को मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार, 4 और 5 मार्च को राज्यभर में मौसम सामान्य और शुष्क बना रहेगा। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है, लेकिन भीषण गर्मी के आसार नहीं हैं। पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

6 मार्च को बदलेगा मौसम का रुख

6 मार्च की दोपहर बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। शाम के समय आंशिक बादल छाने की संभावना है। इसके बाद 7 और 8 मार्च को राज्य के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गरजने वाले बादलों के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 9 मार्च को भी कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और हल्की वर्षा की स्थिति बन सकती है। 10 मार्च से पुनः मौसम शुष्क होने और आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है।

तापमान पूर्वानुमान : 35 से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि का अनुमान है। 8 मार्च तक कई जिलों में तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Read Also- Jamshedpur Firing: जमशेदपुर के बारीगोड़ा में देर रात फायरिंग, आरोपी फरार, देसी कट्टा बरामद

Related Articles

Leave a Comment