Home » Palamu Crime : पलामू में कोयल पुल से महिला ने लगाई छलांग, गंभीर तौर पर घायल

Palamu Crime : पलामू में कोयल पुल से महिला ने लगाई छलांग, गंभीर तौर पर घायल

Jharkhand Hindi News : दो मासूम बच्चों को पुल पर छोड़कर आत्महत्या की कोशिश

by Mujtaba Haider Rizvi
Palamu Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पलामू जिले के शहर थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर-कोयल पुल से बुधवार की सुबह करीब 10 बजे एक महिला ने नीचे छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला ने अपने दो छोटे बच्चों को पुल पर ही खड़ा कर दिया था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

चश्मदीदों के मुताबिक महिला अपने दोनों बच्चों के साथ पुल पर पहुंची थी। अचानक उसने बच्चों को पुल पर ही छोड़ दिया और खुद नीचे कूद गई। यह मंजर देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

चैनपुर है महिला का मायका

इत्तेफाक से सादिक मंजिल चौक के पास टीओपी-3 टाइगर मोबाइल के जवान सुनील कुमार मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलते ही वे फौरन मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना टीओपी-1 प्रभारी इंद्रदेव पासवान को दी। सूचना मिलने पर इंद्रदेव पासवान तथा सहायक पुलिसकर्मी प्रफुल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के बाद भी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल महिला लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावागेठा गांव निवासी आरती देवी (पति शशि राम) है। उसका मायका चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा नेउरा गांव में है।

मानसिक तनाव के चलते हुई घटना

फिलहाल महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण सामने नहीं आया है। प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है। घटना के बाद कुछ देर तक कोयल पुल पर भीड़ लगने से जाम की स्थिति भी बनी रही।

Read Also- Garhwa Firing : गढ़वा में हर्ष फायरिंग, बारात में शामिल एक युवक घायल

Related Articles

Leave a Comment