Home » Jharkhand Assembly Budget Session : घरेलू गैस संकट पर विधानसभा गरम, झारखंड सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

Jharkhand Assembly Budget Session : घरेलू गैस संकट पर विधानसभा गरम, झारखंड सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

Jharkhand Hindi News : सबहेड- सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। एलपीजी की बढ़ती किल्लत के विरोध में मंत्री इरफान अंसारी और शिल्पी नेहा तिर्की रिक्शा से विधानसभा पहुंचे

by Kanchan Kumar
jharkhand Vidhanshabha
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन शुक्रवार को गैस सिलेंडर की किल्लत, पेट्रोल-डीजल और घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की बढ़ती कीमतों को लेकर सदन के भीतर और बाहर जोरदार हंगामा देखने को मिला। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे कुछ समय के लिए सदन का माहौल काफी गरमा गया। वहीं एलपीजी किल्लत के विरोध में मंत्री इरफान अंसारी और शिल्पी नेहा तिर्की रिक्शा से विधानसभा पहुंचे।

सत्ता पक्ष ने गैस सिलेंडर के साथ किया प्रदर्शन

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायकों ने विधानसभा परिसर और सदन के भीतर गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे विधायकों ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है और घर-घर में हाहाकार की स्थिति है। उन्होंने केंद्र सरकार को महंगाई और गैस संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया।

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव का हमला

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को चुनौती देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और कई जगहों पर गैस की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विपक्ष ने प्रदर्शन को बताया राजनीतिक

विपक्ष की ओर से भाजपा विधायकों ने भी सदन में विरोध जताया। हालांकि उन्होंने सत्ता पक्ष के प्रदर्शन को राजनीतिक करार दिया। जदयू विधायक सरयू राय ने पलटवार करते हुए कहा कि गैस आपूर्ति को लेकर सरकार अपनी ओर से कोई कमी नहीं कर रही है, बल्कि सत्तारूढ़ दलों के विधायक इस मुद्दे को बेवजह राजनीतिक रंग दे रहे हैं।

बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के नेता संसद में चर्चा से भागते हैं और गंभीर मुद्दों पर बहस करने से बचते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को भी जनता की समस्याओं पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

एलपीजी संकट के बीच बढ़ी सियासत

बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में बढ़ते तनाव के कारण तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे देश के कई हिस्सों में एलपीजी संकट की स्थिति बनी हुई है। झारखंड में भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के कारण एजेंसियों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर विधानसभा के गेट पर भी दोनों पक्षों के नेताओं ने बैनर और पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया, जिससे मामला पूरी तरह सियासी रंग लेता नजर आया

Read Also- Saraikela News : झुरकुली-गोविंदपुर फाटक के बीच मिला युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Related Articles