Home » Jharkhand Fire Tender: शहर की संकरी गलियों में आग बुझाने के लिए सरकार खरीदेगी मिस्ट तकनीक से लैस 39 नए मिनी फायर टेंडर

Jharkhand Fire Tender: शहर की संकरी गलियों में आग बुझाने के लिए सरकार खरीदेगी मिस्ट तकनीक से लैस 39 नए मिनी फायर टेंडर

गगनचुंबी इमारतों के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी खरीदे जाएंगे

by Mujtaba Haider Rizvi
झारखंड अग्निशमन विभगा दमकल
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : गर्मी आते ही झारखंड के विभिन्न इलाकों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। शहरों में कई ऐसी संकरी गलियां हैं। जहां अग्नि शमन विभाग का दमकल नहीं पहुंच पाता और ऐसे में वहां आग लगने पर आग बुझाने में दिक्कत आती है। इस समस्या को दूर करने के लिए अब राज्य सरकार ने 39 नए मिनी फायर टेंडर खरीदने का फैसला किया है। यह मिनी फायर टेंडर मिस्ट तकनीक से लैस होंगे। इन मिनी फायर टेंडर को खरीदने में 11 करोड़ 70 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

एक फायर टेंडर की खरीद पर 30 लाख रुपए की लागत आ रही है। मिनी फायर टेंडर खरीदने की तैयारी शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि मिनी फायर टेंडर मिस्ट तकनीक से लैस होंगे और उनके आने के बाद झारखंड में तंग गलियों में भी आग लगने पर अग्निशमन विभाग उन पर काबू पा सकेगा।

गौरतलब है कि झारखंड अग्निशमन विभाग के पास अभी कुल छोटे-बड़े मिलाकर 142 फायर टेंडर है। विभाग में साल 2024 में 9 वाटर व 4 फोम टेंडर खरीदे गए थे। इसे गैस, शॉर्ट सर्किट, तेल आदि में आग लगने पर उसे जल्दी बुझाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अग्निशमन विभाग ने कुछ दिन पहले आटो फायर टेंडर भी खरीदे हैं। यह फायर टेंडर तीन पहिया वाले हैं। इनके दोनों तरफ फोम बैग लगाया गया है। इन फायर टेंडर पर दो अग्निशमन कर्मी बैठ सकते हैं। झारखंड में कुल 38 अग्निशमन कार्यालय हैं। हाल ही में जो 39 मिनी फायर टेंडर खरीदे जाएंगे उन्हें इन्हीं अग्निशमन विभाग के कार्यालयों में रखा जाएगा। हर अग्निशमन कार्यालय में एक-एक फायर टेंडर रखे जाएंगे। जामताड़ा के अग्निशमन विभाग में दो फायर टेंडर रखने का फैसला हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि फायर टेंडर का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है।

गगनचुंबी इमारत के लिए खरीदा जाएगा हाइड्रोलिक प्लेटफार्म

झारखंड में जमशेदपुर, रांची, धनबाद, बोकारो आदि शहरों में कई गगनचुंबी इमारतें हैं। इन इमारतों में आग लगने पर अग्निशमन विभाग के पास बुझाने की व्यवस्था नहीं है। इन इमारतों की सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग ने हाइड्रोलिक प्लेटफार्म खरीदने का फैसला किया है। हालांकि, इसकी खरीद के लिए पहले भी कई बार टेंडर हुआ। लेकिन, अभी तक खरीद नहीं हो सकी थी। इसकी गुणवत्ता और मूल्य पर सवाल उठ गए थे। लेकिन इस बार सरकार इसे फिनलैंड की कंपनी ब्रोनटोस स्काई लिफ्ट से खरीदने जा रही है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Read also Jharkhand Ramzan : अलविदा जुमा को मस्जिदों में उमड़े नमाजी, अल्लाह की बारगाह में किया सजदा, जानें किस दिन पड़ेगी ईद

Related Articles

Leave a Comment