Home » Jamshedpur News : भालूबासा के करीमिया मुस्लिम स्कूल को बिना यूडायस चेंज कराए मानगो में कर दिया शिफ्ट, शिक्षकों की नियुक्ति भी शुरू

Jamshedpur News : भालूबासा के करीमिया मुस्लिम स्कूल को बिना यूडायस चेंज कराए मानगो में कर दिया शिफ्ट, शिक्षकों की नियुक्ति भी शुरू

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : करीमिया मुस्लिम स्कूल मानगो में सेवानिवृत्ति के कारण शिक्षकों के रिक्त पदों पर शुरू की गई नियुक्ति प्रक्रिया अब विवादों में घिर गई है। इस मामले को नियम विरुद्ध बताते हुए उपायुक्त और शिक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्कूल प्रबंधन ने बिना उपायुक्त की अनुमति के ही विद्यालय का पता बदल दिया और शिक्षा विभाग के सहयोग से यूडायस कोड भी बदलवा लिया। बताया गया है कि यह स्कूल मूल रूप से भालूबासा मुस्लिम लाइन क्षेत्र में संचालित होता था, लेकिन प्रबंधन ने बिना स्वीकृति के इसे मानगो क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया। आरोप है कि मानगो का पता दिखाकर वहीं से शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जिस पते का उल्लेख किया जा रहा है, वहां न तो पर्याप्त जमीन है, ना उचित भवन की व्यवस्था है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि स्कूल का यूडायस कोड अभी भी भालूबासा के नाम पर ही दर्ज है, जबकि नियुक्ति प्रक्रिया मानगो के वारिश कॉलोनी पते से की जा रही है। नियमों के अनुसार विद्यालय को उसी क्षेत्र में संचालित होना चाहिए, जिसके लिए यूडायस कोड जारी किया गया है।

यू डायस चेंज करने का क्या है नियम

किसी भी स्कूल को अगर किसी एक लोकेशन से दूसरे लोकेशन पर शिफ्ट किया जाता है तो सबसे पहले इसका यूडायस कोड चेंज कराकर नए पते पर करानी होती है। उसके लिए संबंधित जगह पर उतनी ही जमीन होनी चाहिए, जितना पहले है। इसके साथ ही आधारभूत संरचना भी होना चाहिए। इसके साथ ही इसकी जानकारी डीसी की अध्यक्षता वाली प्राथमिक शिक्षा समिति को भी देते हुए उसकी स्वीकृति लेनी होती है।

6 शिक्षकों के नियुक्ति के लिए निकला है विज्ञापन

इस स्कूल की बात करें तो विद्यालय प्रबंधन ने वर्ग 1 से 5 तक के लिए तीन इंटर प्रशिक्षित (पीटीटी/डीएलएड) तथा वर्ग 6 से 8 के लिए भाषा, विज्ञान एवं गणित और सामाजिक विज्ञान विषयों में एक-एक, कुल तीन स्नातक प्रशिक्षित (बीएड) सहायक आचार्यों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सहायक आचार्यों की नियुक्ति सरकार द्वारा निर्धारित इंटर प्रशिक्षित वेतनमान लेवल-4 (5200–20200, ग्रेड पे 2400) पर की जाएगी। चयन प्रक्रिया हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों की लिखित परीक्षा के आधार पर होगी।

वर्जन

यह सही है कि पहले करीमिया मुस्लिम स्कूल भालूबासा में संचालित होता था और यूडायस कोड भी उसी पते का है। लेकिन वहां स्कूल में बच्चे कम होने लगे तो हमनें इसे मानगो में शिफ्ट कर दिया। अब एमडीएम भी मानगो के पता पर ही मिलता है। हमनें इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को दी है। जहां तक यूडायस चेंज करने की बात है तो यह प्रक्रियाधीन है। नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी भी शिक्षा विभाग के संज्ञान में है। – अरशद (सेक्रेटरी, करीमिया मुस्लिम स्कूल)

Read Also- Jamshedpur News: जमशेदपुर में महिला से हैंडबैग छिनतई करने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने पीछा कर दबोचा

Related Articles

Leave a Comment