Home » Dr. Praveen Togadia :बांग्लादेशी घुसपैठिए को नहीं भगाया तो ये हमें खदेड़ देंगे; डॉ प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू एकता पर दिया जोर, आज पहुंचेंगे रामगढ़

Dr. Praveen Togadia :बांग्लादेशी घुसपैठिए को नहीं भगाया तो ये हमें खदेड़ देंगे; डॉ प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू एकता पर दिया जोर, आज पहुंचेंगे रामगढ़

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका/रामगढ़। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हमारी सरकार और जनता को मिलकर बांग्लादेशी घुसपैठिए को भगाना होगा, अन्यथा ये हमें भगा देंगे। वर्तमान की केंद्र सरकार ने जिस तरह धारा 370 हटाया है उसी तरह देश से बांग्लादेशियों को भी भगाने का काम करेगी।

वे बुधवार को दुमका पहुंचे। हिंदू समाज के लोगों ने दुधानी में उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होकर कार्यक्रम स्थल यज्ञ मैदान पहुंची। जहां तोगड़िया ने कहा कि हिंदू बंटा, हिंदू कटा, इसलिए हिंदू एक रहे। उन्होंने कहा कि भारत के कई राज्यों असम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में काफी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठिए बसे हुए हैं। खासकर उत्तर बिहार तो बांग्लादेशियों से भरा हुआ है।

झारखंड में डीजे पर लगे बैन पर कहा, रास्ता निकल जाएगा

डॉ तोगड़िया ने रामनवमी के अवसर पर झारखंड में डीजे पर लगे बैन पर कहा कि झारखंड का हिंदू हिम्मतवाला है और वह रास्ता निकाल लेगा। हजारीबाग में अक्सर रामनवमी में होने वाले विवाद पर कहा कि प्रशासन को चाहिए कि इस पर्व में खलल डालने वालों पर पहले से कानूनी कार्रवाई करें।

तोगड़िया ने खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इतिहास में यह पहला मौका है जब ईरान, इराक, कुवैत, दुबई सभी एक-दूसरे से लड़ रहे हैं और एक-दूसरे को मार रहे हैं।

हिंदू नववर्ष पर आज रामगढ़ आएंगे तोगड़िया

हिंदू नववर्ष के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया गुरुवार को रामगढ़ आएंगे। उनके स्वागत को लेकर जिले भर के विभिन्न हिन्दू संगठनों में उत्साह देखा जा रहा है और कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि डॉ. तोगड़िया सड़क मार्ग से रामगढ़ पहुंचेंगे और उनके स्वागत के लिए कई स्थानों पर कार्यक्रम तय किए गए हैं।

सिद्धू कान्हु मैदान से होगा स्वागत कार्यक्रम

संध्या करीब 5 बजे सिद्धू कान्हू मैदान बाजार टांड़ में सनातन प्रेमियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद रोड शो के माध्यम से उनका काफिला शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगा। वहीं थाना चौक होते हुए लगभग सवा पांच बजे सत्कौड़ी कॉम्प्लेक्स के समीप बजरंग क्लब के युवाओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद जुलूस की शक्ल में काफिला आगे बढ़ते हुए सुभाष चौक पहुंचेगा।

दुर्गा मंदिर के समीप होगा उद्बोधन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करीब साढ़े पांच बजे सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप डॉ. तोगड़िया सभा को संबोधित करेंगे, जहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। तोगड़िया का यह दूसरा रामगढ़ दौरा है, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं और सनातन समर्थकों में खासा उत्साह है।

Read Also: http://DJ Ban: झारखंड विधानसभा परिसर में गूंजे जय श्रीराम के नारे, डीजे पर प्रतिबंध का विरोध, मंत्री के बयान से गरमाई राजनीति

Related Articles