Home » Palamu News: बिजली की समस्या समाधान के लिए बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप, पलामू प्रशासन की नई पहल

Palamu News: बिजली की समस्या समाधान के लिए बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप, पलामू प्रशासन की नई पहल

by Mujtaba Haider Rizvi
Palamu electricity WhatsApp group
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पलामू जिले में बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के निर्देश पर अब प्रत्येक क्षेत्र के लिए डेडिकेटेड व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा, जिसमें प्रशासनिक और बिजली विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे।

इन व्हाट्सएप ग्रुप में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), अंचल अधिकारी (सीओ) और बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। आम लोग बिजली कटौती, तार टूटने, ट्रांसफार्मर खराब होने या अन्य समस्याओं की जानकारी सीधे ग्रुप में साझा कर सकेंगे। शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई करेगा और समाधान की तस्वीर भी ग्रुप में अपलोड की जाएगी।

डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि गर्मी, बारिश और तेज हवा के कारण अक्सर बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। बिजली आम लोगों की जरूरी सेवा है, इसलिए शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की जा रही है।

इसके अलावा विश्व शांति पदयात्रा और जन जागरूकता अभियान से जुड़े पर्वतारोहियों के एक दल ने भी सोमवार को डीसी से मुलाकात की। यह टीम सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता अभियान चला रही है। जिला प्रशासन, सिंचाई विभाग और सड़क सुरक्षा समिति के सहयोग से पलामू के विभिन्न इलाकों में यह अभियान चलाया जाएगा।

Read Also: Chaibasa News: गुवा सेल खदान का दूसरे दिन भी चक्का जाम जारी, उत्पादन-परिवहन ठप

Related Articles

Leave a Comment