Home » RANCHI NEWS: कोकर में बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिला, पहचान के लिए पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट

RANCHI NEWS: कोकर में बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिला, पहचान के लिए पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट

शनिवार को अदिति अपने घर के बाहर खेलते समय अचानक हो गई थी गायब

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची के कोकर में लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। पुलिस पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराएगी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के कोकर इलाके से चार दिन पहले लापता हुई 18 माह की मासूम अदिति के जीवित मिलने की उम्मीद अब लगभग खत्म हो गई है। मंगलवार को बड़े नाले में तलाशी अभियान के दौरान एक क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ, जिसे बच्ची का होने की आशंका जताई जा रही है। शव की पुष्टि के लिए रांची पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। जानकारी के अनुसार शनिवार को अदिति अपने घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका थी कि बच्ची घर के पास बने बड़े नाले में गिर गई होगी।

सोमवार को एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने पूरे दिन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बच्ची का पता नहीं चला। मंगलवार को दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान स्वर्णरेखा नदी के पास कुछ आवारा कुत्तों को मांस नोचते देखा गया। पुलिस ने मौके से मांस और हड्डियों के अवशेष बरामद किए है। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि शव की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

READ ALSO: Jamshedpur Accident : जमशेदपुर में दो बाइकों की टक्कर में सिक्योरिटी गार्ड की मौत, घायल को वार्ड नहीं मिलने पर MGM में हंगामा

Related Articles

Leave a Comment