Home » RANCHI MAYOR NEWS: मेयर रोशनी खलखो को डीसी ने दिलाई शपथ, डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर समाहरणालय में शुरू हुई वोटिंग

RANCHI MAYOR NEWS: मेयर रोशनी खलखो को डीसी ने दिलाई शपथ, डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर समाहरणालय में शुरू हुई वोटिंग

पार्षदों को दिलाई गई सामूहिक शपथ

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: राजधानी में गुरुवार को समाहरणालय परिसर पूरी तरह सुरक्षा घेरे में था। नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद होने वाले डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम कर रखा हैं। परिसर में बिना आधिकारिक अनुमति के किसी भी आम व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। मेयर रोशनी खलखो को डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शपथ दिलाई। इसके बाद पार्षदों को सामूहिक शपथ दिलाई गई। डीसी ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी को डिप्टी मेयर का चुनाव कराने की जिम्मेदारी डीसी ने सौंपी।

2 लोगों ने किया नॉमिनेशन

डीसी ऑफिस के सभागार में अंदर शांति और अनुशासन का माहौल है। वहीं बाहर सड़कों पर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। महागठबंधन और बीजेपी समर्थकों की भीड़ नारेबाजी कर माहौल बना रही है। समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा है और हर पक्ष अपनी जीत का दावा कर रहा है। हालांकि इस बीच 2 लोगों ने नॉमिनेशन किया है। जिसमें वार्ड 31 के पार्षद नीरज और 44 के पार्षद परमजीत ने अपनी दावेदारी पेश की है। डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। थोड़े देर में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Comment