Home » Jamshedpur News : MGM अस्पताल में फिर बड़ा हादसा टला, मरीज ने खिड़की से कूदने की कोशिश की; नर्सों ने बचाई जान

Jamshedpur News : MGM अस्पताल में फिर बड़ा हादसा टला, मरीज ने खिड़की से कूदने की कोशिश की; नर्सों ने बचाई जान

शोर सुनते ही मौके पर पहुंची नर्सों ने बिना देर किए होमगार्ड के जवानों को बुलाया। जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मरीज को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे वापस बिस्तर पर लिटाकर शांत कराया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur MGM Hospital
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मंगलवार शाम मेडिसिन वार्ड में भर्ती एक मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीज ने खिड़की से कूदने की कोशिश की, लेकिन नर्सों और सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से उसकी जान बच गई।जानकारी के अनुसार, मुसाबनी निवासी मरीज अचानक वार्ड की खिड़की पर चढ़ने लगा। इस दौरान वहां मौजूद अटेंडरों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने शोर मचाकर अस्पताल स्टाफ को सूचना दी।

शोर सुनते ही मौके पर पहुंची नर्सों ने बिना देर किए होमगार्ड के जवानों को बुलाया। जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मरीज को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे वापस बिस्तर पर लिटाकर शांत कराया।

गौरतलब है कि महज पांच दिन पहले इसी वार्ड से कूदकर एक मरीज ने अपनी जान गंवा दी थी। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाता है।

Read also – Jamshedpur News : टाटा मुख्य अस्पताल गेट पर सिक्योरिटी गार्डों की गुंडागर्दी, मरीज को लेने जा रहे युवक को मिल कर पीटा

Related Articles

Leave a Comment