Home » Chaibasa News : कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानें क्या थी वजह

Chaibasa News : कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानें क्या थी वजह

Chaibasa News : घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इस बीच किसी ने इसकी सूचना झींकपानी थाना पुलिस को दी।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा बेतिया की रहने वाली 18 वर्षीय बंकी बिरुली ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता का बेतिया गांव के ग्रामीण मुंडा कृष्णा बिरुली हैं। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों समेत कई लोगों ने छात्रा के इस तरह आत्महत्या कर लेने के मामले पर कई सवाल उठाए हैं।

इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई हैं।

घर में अकेली थी बंकी

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्रामीण मुंडा कृष्णा बिरुली एक कार्यक्रम में भाग लेने परिवार के साथ दूसरे गांव गए थे। उनकी बेटी बंकी बिरुली घर में अकेली थी। इसी बीच गुरुवार सुबह मृतका बंकी बिरुली ने अपने घर के बाहर अमड़ा के पेड़ में अपने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो देखा उनकी बेटी पेड़ में लटकी रही है।

छात्रा की मौत पर परिवार में कोहराम

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इस बीच किसी ने इसकी सूचना झींकपानी थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना पर जितने मुंह, हो रहीं उतनी बातें

बताया जाता है कि मृतका बंकी बिरुली दो दिन पहले ही कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय से घर वापस आई थी। हालांकि इस घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही हैं। छात्र की मौत पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। यह भी सवाल उठ रहा है कि कहीं किसी ने छात्रा की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए तो उसे पेड़ में नहीं लटका दिया। कोई विद्यालय की टेंशन को आत्महत्या का कारण मान रहा है। हालांकि, पूरे मामले में पुलिस की भूमिका अहम हो गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही मामला सामने आ जाएगा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Read Also: Chaibasa News : कम अंक आने पर DAV के छात्र ने की आत्महत्या

Related Articles

Leave a Comment