Jamshedpur : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को सुबह रेलवे लाइन के पास एक शव मिला है। माना जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। यह भी चर्चा है कि हो सकता है यह एक्सीडेंट हो।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव की पहचान कराई। यह शव गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गदरा के रहने वाले सुमित का है। घटनास्थल से थोड़ी दूर पर ही उसकी हीरो होंडा बाइक भी खड़ी मिली है। हो सकता है कि सुमित बाइक से वहां आया हो और फिर रेलवे लाइन के आसपास टहलने लगा हो। तभी ट्रेन आ गई और कट कर उसकी मौत हो गई हो। या फिर सुमित ने आत्महत्या की हो। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

