Home » Chaibasa Road Accident : टाटा से चाईबासा आ रही बस की बाइक से सीधी टक्कर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

Chaibasa Road Accident : टाटा से चाईबासा आ रही बस की बाइक से सीधी टक्कर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत टाटा से चाईबासा आ रही मां पार्वती बस की मंगलवार को चलियामा में कुजू के पास एक बाइक से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को सड़क से उठाकर से सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम उसका इलाज कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस टाटा से चाईबासा की ओर तेज रफ्तार से आ रही थी, जबकि बाइक विपरीत दिशा से चलियामा की तरफ जा रही थी। कुजू के पास मोड़ पर दोनों वाहनों की आमने-सामने सीधे टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के साथ- साथ बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बाइक चालक सड़क पर दूर जा गिरा।

हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और थाने ले गई। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने बताया कि घायल युवक की पहचान की जा रही है। उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चलियामा कुजू मोड़ पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। इस जगह पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

Read Also- Jharkhand Bus Operators : झारखंड के बस संचालक परेशान, सरकार से व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

Related Articles

Leave a Comment