Home » Jharkhand Wildlife: कुएं में गजराज; वन अधिकारियों ने जंगली हाथी को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला

Jharkhand Wildlife: कुएं में गजराज; वन अधिकारियों ने जंगली हाथी को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। रांची के बुंडू वन प्रक्षेत्र अंतर्गत सोनाहातू थाना के सारयाद गांव में एक जंगली हाथी खुले कुएं में गिर गया। वन विभाग के अधिकारियों ने घंटों मशक्कत कर हाथी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

कुएं से हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन, रस्सियों और अन्य तकनीकी संसाधनों का सहारा लिया गया। रेस्क्यू टीम ने कुएं के एक हिस्से को काटकर ढलाननुमा रास्ता तैयार किया, ताकि हाथी खुद बाहर निकल सके। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी अहम भूमिका निभाई।

मोटर पंप की व्यवस्था कर कुएं में पानी भरा, जिससे जलस्तर बढ़ने पर हाथी ऊपर की ओर आ सके। कई घंटों की कड़ी मशक्कत और समन्वय के बाद आखिरकार हाथी तैयार किए गया। कुएं से बाहर निकलते ही हाथी तेजी से जंगल की ओर भाग गया।

वन विभाग के पदाधिकारी सुप्रियन टूटी ने बताया कि हाथी पूरी तरह सुरक्षित है और रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मौके पर भारी भीड़ जमा होने के कारण अभियान में कुछ दिक्कतें आईं।

Read Also: http://Dollar vs Rupee: रिकॉर्ड गिरावट से उबरकर मजबूत हुआ रुपया, इसके पीछे ये रणनीति आई काम

Related Articles

Leave a Comment