Home » Ranchi News : रांची में संदिग्ध हालत में युवक की फंदे से लटकती मिली लाश, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi News : रांची में संदिग्ध हालत में युवक की फंदे से लटकती मिली लाश, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

JHarkhand Hindi News : शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी में शेख परवेज नामक एक युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। शेख परवेज को फौरन फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, तब तक उसने दम तोड़ दिया था। डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।

अत्यधिक नशा करता था युवक

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि युवक नशे की हालत में रहता था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक नशा करने के कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। वैसे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। कुछ लोग इसे संदिग्ध मौत मान रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि युवक की हत्या कर उसका शव फंदे से लटका दिया गया हो। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रामनारायण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Read Also- Jamshedpur News : परसुडीह में एक बड़े अपराध की प्लानिंग कर रहे तीन बदमाश गिरफ्तार, जानें कहां अंजाम देनी थी घटना

Related Articles

Leave a Comment