Home » Hazaribagh news: हजारीबाग में बीयर पर चला बुलडोजर, उत्पाद विभाग ने नष्ट की 3600 पेटियां

Hazaribagh news: हजारीबाग में बीयर पर चला बुलडोजर, उत्पाद विभाग ने नष्ट की 3600 पेटियां

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : जिले में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर बीयर को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई चान्हो स्थित एक गोदाम में की गई, जहां लंबे समय से रखी बीयर एक्सपायर हो चुकी थी। विभाग ने नियमों के तहत करीब 3,600 पेटियों को बुलडोजर और रोलर चलाकर खत्म कर दिया।

इस दौरान बड़ी मात्रा में बीयर सड़कों और जमीन पर बहती नजर आई। देखते ही देखते हजारों लीटर बीयर मिट्टी में मिल गई। मौके पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे और उनकी निगरानी में पूरी प्रक्रिया पूरी की गई।

छह महीने से ज्यादा समय तक नहीं बिकी थी बीयर

जानकारी के अनुसार, बीयर फैक्ट्री ने मांग के अनुसार उत्पादन किया था, लेकिन खपत कम होने के कारण इसे गोदाम में स्टोर कर दिया गया। यह स्टॉक छह महीने से ज्यादा समय तक नहीं बिक पाया, जिससे बीयर एक्सपायर हो गई। नियमों के मुताबिक, एक्सपायर हो चुकी शराब को बाजार में बेचना गैरकानूनी होता है। इसलिए विभाग ने इसे नष्ट करने का फैसला लिया।

लाखों रुपये की बीयर हुई बर्बाद

कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये की बीयर नष्ट की गई। अधिकारियों के अनुसार, कई बार कंपनियां जरूरत से ज्यादा उत्पादन कर लेती हैं, जिससे बिक्री नहीं हो पाती और स्टॉक खराब हो जाता है। ऐसे में एक्सपायर होने के बाद उसे खत्म करना ही पड़ता है।

नियमों के तहत की गई पूरी कार्रवाई

हजारीबाग के सहायक उत्पाद आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से नियमों के अनुसार की गई है। उन्होंने कहा कि चान्हो के गोदाम में रखी बीयर एक्सपायर हो चुकी थी, इसलिए विभाग के आदेश पर इसे नष्ट किया गया।

इस कार्रवाई के बाद यह साफ हो गया है कि उत्पाद विभाग एक्सपायर शराब को लेकर सख्त है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment