Home » Superstition Crime: मां बीमार रहती थी, डायन के शक में भतीजे ने चाची की हत्या कर दी, चाचा गंभीर

Superstition Crime: मां बीमार रहती थी, डायन के शक में भतीजे ने चाची की हत्या कर दी, चाचा गंभीर

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : खूंटी जिले से अंधविश्वास से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मारंगहादा थाना क्षेत्र के कातुद गांव में डायन होने के शक में भतीजे ने अपने ही चाचा-चाची पर हमला कर दिया। इस हमले में चाची सीनी पहनाइन की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चाचा विया पाहन की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज खूंटी सदर अस्पताल में चल रहा है।

यह घटना मंगलवार रात की है। बताया जा रहा है कि विया पाहन और उनकी पत्नी सीनी पहनाइन अपने घर में सो रहे थे। उसी दौरान उनके भतीजे कुंवर पाहन और हंगीरा पाहन अचानक घर में घुस आए। दोनों ने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी दोनों को मृत समझकर मौके से फरार हो गए।

घटना के पीछे अंधविश्वास को मुख्य कारण बताया जा रहा है। घायल विया पाहन ने बताया कि उनके बड़े भाई की पत्नी अक्सर बीमार रहती थी। इसी कारण परिवार के कुछ लोग सीनी पहनाइन को डायन मानते थे। इस बात को लेकर मंगलवार दिन में भी परिवार के बीच विवाद हुआ था, जो रात में इस हिंसक घटना में बदल गया।

इलाज के दौरान चाची ने तोड़ा दम

हमले के बाद परिजन और गांव के लोग दोनों घायलों को तुरंत खूंटी सदर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने सीनी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई।

इधर, पुलिस को घटना की जानकारी देर से मिली, जिसके कारण तुरंत कार्रवाई नहीं हो सकी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे अंधविश्वास से दूर रहें और किसी भी विवाद को कानून के दायरे में रहकर सुलझाएं।

Read Also: http://Chatra Crime: आवासीय विद्यालय की तीसरी कक्षा की छात्रा 7 माह की गर्भवती; हेडमास्टर पर लगा गंभीर आरोप, जांच जारी

Related Articles

Leave a Comment