Home » Chaibasa News: पार्सल डिलीवरी से पहले ही चोरी हो गए 6 मोबाइल, 24 घंटे बाद पुलिस ने बरामद कर तीन को दबोचा

Chaibasa News: पार्सल डिलीवरी से पहले ही चोरी हो गए 6 मोबाइल, 24 घंटे बाद पुलिस ने बरामद कर तीन को दबोचा

by Rajeshwar Pandey
Parcel delivery mobile theft case Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : यह चोरी किसी पार्सल डिलीवरी करनेवाले ने नहीं की बल्कि वह खुद चोरों का शिकार बन गया। गनीमत यह रही कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए न केवले चोरी गए मोबाइल बरामद कर लिए बल्कि अलग-अलग जगहों से चारी में शामिल आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली। वह भी चौबीस घंटे में। मोबाइल मिलने और चोरों के पकड़े जाने के बाद पार्सल डिलीवरीमैन ने राहत की सांस ली।

चोरी होते ही थाने में दर्ज कराई एफआइआर

पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाने में एक पार्सल डिलीवरी करने से पहले ही डिलीवरी के लिए आए छह मोबाइल चोरी हो गए। घटना होते ही नोवामुंडी थाने में चोरी होने की मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज करानेवाले जगन्नाथपुर दीपासाई निवासी अमरजीत कुमार कहा कि वह 10 अप्रैल को नोवामुंडी में ग्राहकों को डिलीवरी करने गया था। इसी दौरान 6 मोबाइल फोन चोरी हो गए। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक छापामारी दल का गठन किया।

मोबाइल बेचने की कोशिश के दौरान पकड़ा गया चोर

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नोवामुंडी बाजार में मोबाइल बेचने आया है। वह मोबाइल खरीदने वाले ग्राहक ढूंढ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। नोवामुंडी पहुंचकर युवक से पूछताछ शुरू कर दी। जब पुलिस ने युवक के पास से मोबाइल का IMEI का मिलान किया तो चोरी गए मोबाइल से मैच खा गया। इसके बाद पुलिस आरोपी नोवामुंडी पचाईसाई तोडेतोपा समी निवास ललित दास को हिरासत में लेकर थाना ले गई। उससे पूछताछ फिर शुरू की।

आरोपी की निशानदेही पर पकड़े गए उसके साथी

आरोपी ललित दास ने पुलिस को बताया कि उसके घर में एक मोबाइल और है। इसके अलावा नोवामुंडी नोवाग्रीन हरिटेज निवासी उज्जवल रोहित एक्का उर्फ हीरु के पास 2 मोबाइल और नोवामुंडी कोल्हान हटिंग निवासी कुंदन रजक के पास दो मोबाइल है। इस तरह पुलिस ने एक-एक करके मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार का मामला दर्ज कर चाईबासा जेल भेज दिया।

छापामारी दल में ये थे शामिल

छापामारी दल में नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह,पुअनि पूर्णिमा कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश सिंह और जैप-09 के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। अब पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुलिस की सक्रियता से एक ओर जहां डिलीवरीमैन ने राहत की सांस ली वहीं लोगों के मन में पुलिस के प्रति प्रशंसा का भाव है।

Read Also: Jamshedpur News : ट्रेजरी घोटाले के बाद जमशेदपुर में अलर्ट, सरकारी कर्मी के कार्यरत होने की पुष्टि के बाद ही जारी होगा वेतन

Related Articles

Leave a Comment