Home » Ranchi MGNREGA News : एक जून से तेज होगा मनरेगा कर्मियों का आंदोलन, इनके साथ हो गया धोखा

Ranchi MGNREGA News : एक जून से तेज होगा मनरेगा कर्मियों का आंदोलन, इनके साथ हो गया धोखा

हा गया है कि 1 जून से ग्रामीण विकास मंत्री के विधानसभा क्षेत्र स्थित आवास पर 5 दिन का धरना दिया जाएगा। इसके बाद रांची में पुराना विधानसभा से प्रोजेक्ट भवन तक पदयात्रा और आक्रोश मार्च निकलेगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
मनरेगा कर्मियों ने रांची में दिय (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: मनरेगा कर्मियों ने फिर एक बार सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। मनरेगा कर्मियों का कहना है कि वह 1 जून से प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे। मनरेगा (Ranchi MGNREGA News) कर्मियों का आरोप है कि उनका आंदोलन खत्म कराने के लिए अधिकारियों ने जो वादे किए सहमति पत्र के मसौदे में उसे काफी चालाकी से कुटिल शब्द जाल का प्रयोग कर खत्म कर दिया है। सहमति पत्र में मांगों को अस्पष्ट बना दिया गया। इसी से मनरेगा कर्मी नाराज हैं।

बुधवार को झारखंड राज्य मनरेगा (Ranchi MGNREGA New) कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया। संघ ने कहा कि अब किसी विभागीय अधिकारी के साथ बातचीत नहीं होगी। अब जो बात होगी वह मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ही की जाएगी। संघ का कहना है कि ग्रेड पे आधारित मानदेय, अस्थाई समायोजन और सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों ने 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी। आंदोलन के दौरान 13 और 14 मई को मनरेगा आयुक्त के साथ और 25 मई को ग्रामीण विकास विभाग के सचिव की अध्यक्षता में वार्ता हुई थी।

कुटिल शब्द जाल से तैयार हुआ मसौदा

21 मई को संघ के प्रतिनिधि मंडल ने ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी थीं। चार बिंदुओं पर सहमति बनी थी। इनमें मनरेगा कर्मियों को ग्रेड पे आधारित मानदेय में शामिल करना, हड़ताल अवधि का मानदेय देना, कर्मियों के आश्रितों को नियुक्ति में वरीयता देना और मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से जोड़ना शामिल था। लेकिन बाद में जो मसौदा बनाया गया उसमें इसे तैयार करने वाले क्लर्क ने काफी चतुराई से काम किया। कुटिल शब्द जाल तैयार किए गए और इस तरह मसौदे में शामिल इन मांगों को अस्पष्ट बना दिया गया है।

Ranchi MGNREGA News : विभाग ने जारी किए कई कठोर पत्र

संघ के नेताओं का कहना है कि विभाग की मंशा थी कि मनरेगा कर्मियों को किसी तरह आंदोलन खत्म करने के लिए तैयार किया जाए। उन्हें लाभ देने की मंशा नहीं थी। संघ का कहना है कि 2024 के आंदोलन के बाद लिखित समझौता अब तक लागू नहीं किया गया है। सिर्फ विभागीय आश्वासन दिया गया है। लेकिन अब मनरेगा कर्मियों का भरोसा खत्म हो गया है। 25 मई को वार्ता विफल होने के बाद विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था से काम चलाने, नो वर्क नो पे लागू करने और कठोर कार्रवाई की चेतावनी वाले पत्र जारी किए हैं।

Ranchi MGNREGA News : एक जून को ग्रामीण विकास मंत्री के आवास पर धरना

संघ ने उनकी भी तीखी आलोचना की है। संघ ने कहा कि ऐसे पत्रों से मनरेगा कर्मी डरने वाले नहीं हैं। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ चरण बद्ध आंदोलन की घोषणा की है। कहा गया है कि 1 जून से ग्रामीण विकास मंत्री के विधानसभा क्षेत्र स्थित आवास पर 5 दिन का धरना दिया जाएगा। इसके बाद रांची में पुराना विधानसभा से प्रोजेक्ट भवन तक पदयात्रा और आक्रोश मार्च निकलेगा। मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो आगे आंदोलन जारी रहेगा।

Read also Jamshedpur Crime : गोलमुरी में देर रात फायरिंग से दहशत, कार पर चली गोली; 20 लाख रंगदारी मांगने का आरोप

Related Articles

Leave a Comment