15
Ghatshila : घाटशिला थाना क्षेत्र के विभूति संस्कृति संसद भवन के पीछे घाटशिला कॉलेज रोड के पास अपने आवास में शनिवार की देर शाम युवती पीरिंका जमुदा (27) ने घर पर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना मिलने पर घाटशिला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
परिजनों ने बताया कि युवती कुछ समय से अस्वस्थ थी और उसका इलाज चल रहा था। युवती ने फांसी लगाकर क्यों आत्महत्या की यह समझ से परे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बताया जाता है कि युवती के पिता मुसाबनी स्कूल में शिक्षक के तौर पर काम करते थे।
शनिवार को पति-पत्नी दोनों मुसाबनी गए हुए थे। उसकी बहन घाटशिला कॉलेज गई हुई थी। माना जा रहा है कि घर में अकेले होने के कारण युवती ने फांसी लगा ली है।

