Home » Palamu News: जिस कुएं से महिला का शव बरामद हुआ, उसी में डूबने से उसके ससुर की भी हुई थी मौत; पुलिस ने कहा- पी रखी थी शराब

Palamu News: जिस कुएं से महिला का शव बरामद हुआ, उसी में डूबने से उसके ससुर की भी हुई थी मौत; पुलिस ने कहा- पी रखी थी शराब

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू। पुलिस ने तिलक समारोह में शामिल होने गई अधेड़ महिला का शुक्रवार को मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र चियांकी चावल मिल के पीछे स्थित कुएं से शव बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक तिलक की पार्टी में महिला ने शराब पी रखी थी। जिस कुएं से महिला का शव बरामद किया गया, उसी में डूबने से करीब डेढ़ साल पहले उसके ससुर की भी मौत हो गई थी।

महिला की पहचान शांति देवी (51 वर्ष), पति अशोक भुइयां के रूप में की गई है।वह चियांकी पंचायत के वार्ड नंबर 8 के सलैया टोला में रहती थी। गांव में गोतिया परिवार में गुरुवार रात तिलक समारोह था। शांति देवी भी इसमें शामिल होने गई थी। शुक्रवार अहले सुबह तीन बजे तक शांति तिलक समारोह में थी। उसके बाद से वह नजर नहीं आ रही थी। उसकी खोजबीन की जा रही थी। अचानक घर के रास्ते में स्थित कुएं के बाहर चप्पल दिखा। लोगों ने कुएं में झांका तो उसका शव पाया गया ।

पुलिस के अनुसार तिलक कार्यक्रम में महिला ने शराब का सेवन किया होगा। घर लौटने के क्रम में कुएं में गिर गई होगी। इधर, परिजनों ने बताया कि डेढ़ साल पहले शांति देवी के ससुर कवलधारी भुइयां की भी इसी कुएं में गिरने से मौत हो गई थी।

पति के साथ घर लौट रही थी, अचानक कुएं में गिर गई

सदर थाना प्रभारी लाल जी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तिलक समारोह के बाद शांति देवी और उसके पति घर लौट रहे थे। महिला नशे में थी। अचानक बातचीत करते-करते रास्ते में स्थित कुएं में गिर गई। घटना का संबंध में सुबह जानकारी हुई।

कुएं से शव निकालने में पुलिस को काफी भारी परेशानी हुई। सदर थाना के सहायक अवर निरीक्षक समाल अहमद ने काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया। जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया। पुलिस ने शुरुआती छानबीन में महिला के कुएं में गिर जाने से मौत होने की आशंका जताई है। परिजनों ने हत्या से फिलहाल इनकार किया है।

Read Also: http://Bihar Jail Raid : सत्ता बदलते ही एक्शन मोड में बिहार सरकार : सुबह-सुबह जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, मची अफरा-तफरी


Related Articles

Leave a Comment