Home » Garhwa Violence : पुलिस पर पथराव के बाद सख्त एक्शन, 14 गिरफ्तार

Garhwa Violence : पुलिस पर पथराव के बाद सख्त एक्शन, 14 गिरफ्तार

Jharkhand Hindi News : हिंसा और हंगामे के इस मामले में 80 को किया गया नामजद, 400 अज्ञात पर केस दर्ज। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती

by Rakesh Pandey
Garhwa Violence
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा : गढ़वा में पुलिस पर हुए पथराव के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। हिंसा और हंगामे के इस मामले में 80 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 400 अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार, इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

क्यों भड़की थी भीड़

जानकारी के मुताबिक, महुलिया गांव में गत गुरुवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जब पुलिस टीम जाम हटाने के लिए मौके पर पहुंची, तो उन्हें ग्रामीणों के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा। इसी दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई और भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

इतने पुलिसकर्मी हुए थे घायल

इस पथराव में 25 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने पहले हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन भीड़ के उग्र होने पर लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बावजूद भीड़ नियंत्रित नहीं हुई, तो पुलिस ने हवाई फायरिंग कर स्थिति को काबू में किया।

हवाई फायरिंग के बाद भीड़ हुई तितर-बितर

हवाई फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई और पुलिस ने क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अमन कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत कर हालात को शांत कराया।

Read Also- Garhwa Accident News : स्कूल के पास खड़े युवकों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, जानें क्यों बदहवास भाग रहा था चालक

Related Articles

Leave a Comment