Home » RANCHI NEWS: नामकुम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

RANCHI NEWS: नामकुम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

by Vivek Sharma
अरेस्ट
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: राजधानी रांची में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना के अगले ही दिन नामकुम थाना इलाके में भी एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की गई और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब केस को मजबूत करने में जुटी है।

बता दें कि एक दिन पहले ही कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ वैन चालक इरफान आलम द्वारा गलत काम की घटना को अंजाम दिया गया था। उस मामले में भी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Comment