Home » VHP Protest: रामगढ़ में धर्मांतरण व लव जिहाद के खिलाफ सड़क पर उतरे विहिप कार्यकर्ता; किया प्रदर्शन

VHP Protest: रामगढ़ में धर्मांतरण व लव जिहाद के खिलाफ सड़क पर उतरे विहिप कार्यकर्ता; किया प्रदर्शन

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़। पूरे देश में बढ़ रही जिहादी घटनाओं के विरोध में बजरंग दल ने रामगढ़ के सुभाष चौक पर शनिवार को प्रदर्शन किया। शहर के प्रमुख चौक पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से लव जिहाद, अवैध भूमि कब्जा, धर्मांतरण, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने जैसे क्रियाकलापों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान संगठन की ओर से पुतला दहन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विहिप के प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार और जिला अध्यक्ष संतू भाई मानिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि लव जिहाद और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कठोर कानून बनाए जाने की सख्त जरूरत है। ताकि महिलाओं और समाज की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों और सोशल मीडिया पर नजर रखने की अपील की गई।

रोक नहीं लगने पर दी आंदोलन की चेतावनी

जिला अध्यक्ष संतू भाई मानिक ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में आक्रोश पैदा करती हैं और यदि ऐसी घटनाएं जारी रहीं तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। सरकार से उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। मौके पर जिला मंत्री छोटू वर्मा, सह मंत्री तरुण वर्मा, भागीरथ पोद्दार, बजरंग दल जिला संयोजक महेंद्र ठाकुर, सह संयोजक नंद किशोर राम, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव और गौरक्षा प्रमुख जगत नारायण शाह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Read Also: http://Women Reservation : लोकसभा में पास नहीं हो सका महिला आरक्षण विधेयक, 352 वोट की थी जरूरत, मिले मात्र 298 वोट


Related Articles

Leave a Comment