Home » Ghatshila News : घाटशिला में ड्रग्स रैकेट का बड़ा खुलासा, आधा दर्जन युवक हिरासत में

Ghatshila News : घाटशिला में ड्रग्स रैकेट का बड़ा खुलासा, आधा दर्जन युवक हिरासत में

Ghatshila News : बताया जा रहा है कि चुनुडीह के दो सगे भाई पुलिस के हत्थे चढ़े हैं, जो कथित तौर पर ड्रग्स के धंधे से जुड़े हुए हैं। उनके पास से भी पुलिस को बड़ी मात्रा में ड्रग्स पुड़िया बरामद होने की बात सामने आई है।

by Rajesh Choubey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत मऊभंडार के ओपी (आउटपोस्ट) प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता की तत्परता से क्षेत्र में चल रहे मादक पदार्थों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। मऊभंडार की पुलिस ने ड्रग्स के धंधे से जुड़े करीब आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवकों में कुछ ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े हैं, जबकि कुछ इसके सेवन में लिप्त बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस फिलहाल पूरे मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता ने केवल इतना कहा कि पूछताछ जारी है और जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में मादक पदार्थों का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को देर रात ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ए-ब्लॉक स्थित सूरज दत्ता के आवास पर छापेमारी की थी, जहां कई युवक नशे का सेवन करते पकड़े गए। पकड़े गए युवकों में दत्ता ब्रदर्स और सुरजीत राणा समेत कुछ अन्य नाम भी सामने आ रहे हैं। इनके पास से ड्रग्स की कुछ पुड़िया बरामद होने की भी चर्चा है। रविवार देर रात तक चली पूछताछ के आधार पर सोमवार को पुलिस ने कुछ और युवकों को हिरासत में लिया।

बताया जा रहा है कि चुनुडीह के दो सगे भाई पुलिस के हत्थे चढ़े हैं, जो कथित तौर पर ड्रग्स के धंधे से जुड़े हुए हैं। उनके पास से भी पुलिस को बड़ी मात्रा में ड्रग्स पुड़िया बरामद होने की बात सामने आई है, जिसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। सोमवार को पुलिस ने एक बार फिर ए-ब्लॉक स्थित दत्ता आवास में पहुंचकर अपनी जांच जारी रखी। पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर ए-ब्लॉक स्थित दत्ता आवास में पहुंचकर अपनी जांच जारी रखी। पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर कुछ और पुड़िया बरामद किए जाने की खबर है।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान घाटशिला की बीडीओ यूनिका शर्मा भी मौके पर मौजूद रहीं। सूत्रों के अनुसार, मऊभंडार क्षेत्र में सक्रिय ड्रग्स के दो गिरोहों के नेटवर्क को पुलिस ने काफी हद तक ध्वस्त कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार की शाम तक पुलिस मामले का खुलासा करेगी।

Read Also: Ghatshila News: राजस्टेट दुर्गा मंडप में हुआ अपूर पाठशाला का शुभारंभ

Related Articles