Home » NTPC परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने हाइवा फूंका; पर्चा छोड़ दी चेतावनी- बॉस से मैनेज किए बगैर आगे काम नहीं होगा

NTPC परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने हाइवा फूंका; पर्चा छोड़ दी चेतावनी- बॉस से मैनेज किए बगैर आगे काम नहीं होगा

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग। एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। अपराधियों का मकसद दहशत पैदा कर रंगदारी वसूलना है। बुधवार को बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माईल’ के पास हथियारबंद अपराधियों ने कोयला ढुलाई में लगे एक खाली हाइवा को आग के हवाले कर दिया। इस हमले में हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से एक हस्तलिखित पर्चा बरामद हुआ है। पर्चे में कुछ व्यक्तियों के नाम लिखे हैं और स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि बिना बॉस से मैनेज किए काम आगे नहीं बढ़ेगा। यह पर्चा किसी बड़े आपराधिक गिरोह की संलिप्तता की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा बानादाग रेलवे साइडिंग की ओर जा रहा था। इसी दौरान 13 माईल के पास घात लगाए अपराधियों ने वाहन को जबरन रुकवाया और चालक के साथ मारपीट करने के बाद अपराधियों ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर वाहन में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि तब तक वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। इस आगजनी के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सुरक्षा के मद्देनजर कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम पूरी तरह ठप कर दिया गया है। सड़क के दोनों ओर कोयला लदे और खाली वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई है।

Read Also: http://Jharkhand DGP तदाशा मिश्रा ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जारी किए कड़े निर्देश; अधिकारियों को किया अलर्ट

Related Articles

Leave a Comment